सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   9,200 employees will conduct the census starting May 22

Ghazipur News: 22 मई से 9200 कर्मचारी करेंगे जनगणना

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
9,200 employees will conduct the census starting May 22
विज्ञापन
गाजीपुर। जनगणना 2027 को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण में घरों की गणना के लिए करीब 9,200 कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। प्रत्येक प्रगणक को एक गणना ब्लॉक दिया जाएगा, जिसमें औसतन 180 से 200 जनगणना मकानों में रहने वालों का विवरण दर्ज करना होगा। प्रशासन ने जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के लिए गणना ब्लॉकों का गठन, उनकी मैपिंग और अधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Trending Videos

जनगणना का पहला चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इस चरण में मुख्य रूप से घरों का सूचीकरण किया जाएगा। एक गणना ब्लॉक में औसतन करीब 800 की आबादी शामिल होगी। इस बार जनगणना में शिक्षा विभाग की अहम भूमिका रहेगी। इसके अलावा ब्लॉक एवं नगर पंचायतों के कर्मचारी भी इस कार्य में लगाए जाएंगे। जनगणना की निगरानी के लिए सुपरवाइजर की भी तैनाती की जाएगी। हर सुपरवाइजर के अधीन छह प्रगणक काम करेंगे। प्रशासन ने सभी तहसीलदारों और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को चार्ज अधिकारी बनाया है। इसके अलावा प्रगणकों एवं सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण देने के लिए 118 फील्ड ट्रेनर लगाए गए हैं, जो उन्हें प्रशिक्षण देंगे। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना होगी। यह चरण 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed