सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   55 Illegal Cuts on a 42-Kilometer Stretch of the Four-Lane Highway Are Claiming Lives

Ghazipur News: फोरलेन के 42 किलोमीटर के हिस्से में 55 अवैध कट ले रहे जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
55 Illegal Cuts on a 42-Kilometer Stretch of the Four-Lane Highway Are Claiming Lives
शेखपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अवैध कट से जाता ई-रिक्शा -संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सफर करना सुरक्षित नहीं रह गया है। इस पर रोजाना 19 हजार से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। बावजूद जगह- जगह बने अवैध कट से हादसे हो रहे हैं।
Trending Videos

स्थित यह है कि फोरलेन के महराजगंज से लेकर मटेहूं तक 42 किलोमीटर के दायरे में 55 अवैध कट हैं। स्थिति यह है कि आठ महीने में 10 से अधिक लोगों ने जान गवाई है, वहीं 65 लोग घायल हुए हैं। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से शुरू होकर सीएम के गृह क्षेत्र को जोड़ता है। अवैध कट के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन करीब 110 किलोमीटर लंबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें महाराजगंज से लेकर मटेहूं तक सबसे अधिक अवैध कट हैं। महाराजगंज से मटेहूं तक की दूरी लगभग 42 किलोमीटर के दायरे में सफर करना जोखिम भरा है। विशेष रूप से रात में स्थिति और भी खराब है। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का दावा है कि वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर सुरक्षित सफर के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन विभाग के दावों की पोल अवैध कट खोल रहे हैं। अवैध कट से जनपद में वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं फोरलेन पर खड़े होने वाले ट्रक, ट्रेलर व अन्य वाहन भी हादसों को निमंत्रण देते हैं।
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कछुहरा के पास खतरनाक अवैध कट है। अवैध कट के माध्यम से आसपास के गांवों के लोग पैदल व वाहनों से प्रतिदिन फोरलेन के इस पार से उस पार होते हैं। 10 जनवरी को कछुहरा अवैध कट को पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

करीब एक सप्ताह पूर्व शेखपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अवैध कट पार करते हुए दो ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसमी निवासी मरदह थाना क्षेत्र के बोगना के रूप में हुई थी।

जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर अवैध कट बंद करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। फोरलेन पर अनाधिकृत जगहों पर वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं है। - अजय, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed