{"_id":"6aa2740ee7850af8c9068257","slug":"61st-martyrdom-anniversary-of-param-vir-chakra-awardee-shaheed-veer-abdul-hamid-event-in-ghazipur-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर धामूपुर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सैनिकों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर धामूपुर में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सैनिकों का जमावड़ा
Thu, 10 Sep 2026 02:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:40 PM IST
सार
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर रहे थे।
विज्ञापन
शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर धामूपुर पहुंचे पूर्व सैनिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर धामूपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के साथ ही जनपद के कोने-कोने से लोग सुबह नौ बजे से ही पहुंचने लगे थे। कार्यक्रम स्थल पर आमजन, पूर्व सैनिकों और जिले के आला अधिकारियों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचा हर शख्स खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा था। पूर्व सैनिकों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम का उद्घोष कर रहे थे। यह उद्घोष उनके उत्साह का परिचय दे रहा था। कार्यक्रम में हर वर्ग के लोग शामिल हुए, जिनमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक थी। अतिथियों के आगमन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। कार्यक्रम स्थल पर बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया था।
विज्ञापन
तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
नौ सितंबर की देर रात तक जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए भी पूरा खाका तैयार कर लिया गया था। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के विशेष इंतजाम थे। इन व्यापक तैयारियों से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सका। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया था।
विज्ञापन