सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   AAP collected 420 rupees by begging, will send it to Champat Rai

Ghazipur News: आप ने भिक्षाटन करके इकट्ठा किए 420 रुपये, चंपत राय को भेजेगी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
AAP collected 420 rupees by begging, will send it to Champat Rai
सुगवलियां गांव में हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। श्री राम मंदिर के कथित 200 करोड़ रुपये की अनियमितता के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्षेत्र के सुगवलिया में प्रदर्शन किया। साथ ही भिक्षाटन करके 420 रुपये इकट्ठा किए और उसको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भेजने की घोषणा की। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व काशी प्रांत किसान प्रकोष्ठ प्रभारी नागेंद्र यादव ने कहा कि श्रीराम मंदिर की दानराशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता हुई है, इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक कुमार राय, काशी प्रांत सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश यादव, दीपक राम, रामशीष राजभर, उपेंद्र राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed