सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   An FIR has been registered against three people, including the village head

Ghazipur News: ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against three people, including the village head
विज्ञापन
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के सआदतपुर गांव में रविवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित नागेंद्र यादव की तहरीर पर ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि सआदतपुर निवासी पीड़ित नागेंद्र यादव ने तहरीर देकर जानकारी दी कि वह अपने बाइक से दुकान पर काम करने वाले वीरेंद्र राम के साथ जा रहे थे। जैसे ही ग्राम प्रधान पति रामकेश राम के घर के पास पहुंचे थे। तभी प्रधान पति रामकेश राम, उसका पुत्र दीपक और ग्राम प्रधान सुधा देवी हाथ में लोहे की रॉड लेकर आई और गाली देने के साथ हमला कर दी।
Trending Videos

पीड़ित नागेंद्र यादव ने बताया कि उसने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत उच्चधिकारियों से की थी, जिससे प्रधान परिवार नाराज चल रहा था। थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed