सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Indian Constitution is a shield for every citizen: Anil

भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक का है कवच : अनिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The Indian Constitution is a shield for every citizen: Anil
विज्ञापन
जमानिया। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक के सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक अधिकारों का कवच है। यह बातें मुख्य अतिथि व थाईलैंड से आए अनिल कुमार शाक्य ने सोमवार को क्षेत्र के लटिया गांव में आयोजित 30वें धम्म लटिया महोत्सव में कहीं। महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, थाईलैंड और अन्य देशों के दार्शनिकों एवं इतिहासविदों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और शांति के लिए बुद्ध के संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे। शाक्य ने लटिया स्थित प्राचीन अशोक स्तंभ को एक अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर बताया और इसके संरक्षण के लिए सरकार व समाज दोनों से आह्वान किया। उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों और बौद्ध धर्म के माध्यम से थाईलैंड व जापान जैसे देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, राजू कुशवाहा, आजाद कुशवाहा, डॉ. जीएस कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

सभ्यताओं के शिक्षक बुद्ध पुस्तक का विमोचन
जमानिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र मौर्य ने की। नेपाल सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. केशवमान शाक्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार सिन्हा, के. सिंह और प्रोफेसर अरुण यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान सभ्यताओं के शिक्षक बुद्ध नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed