{"_id":"6982515275d0a33f00034c2c","slug":"rajesh-was-elected-president-and-chandan-was-elected-general-secretary-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-146623-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राजेश अध्यक्ष तो चंदन महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राजेश अध्यक्ष तो चंदन महामंत्री निर्वाचित
विज्ञापन
सैदपुर दी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर दी बार एसोसिएशन सैदपुर का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। इसमें राजेश सिंह अध्यक्ष, उमाशंकर यादव उपाध्यक्ष, अनिल कुमार कोषाध्यक्ष, अंगद कुमार आय व्यय निरीक्षक और चंदन कुमार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, संजीव पांडेय और रामानंद यादव ने बताया कि सैदपुर दी बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश सिंह काे 60 मत मिले, जबकि प्रेम नारायण यादव 55 को मत पर ही संतोष करना पड़ा। ऐसे में राजेश सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर उमाशंकर यादव 92 मतों के साथ विजयी रहे। जबकि श्याम कुमार को 77 मत ही मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अविनाश चंद्रपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार 102 मत पाकर विजयी हुए। महामंत्री के पद पर चंदन कुमार को 124 मत मिला, जबकि ओम प्रकाश यादव 45 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। आय व्यय निरीक्षक के पद पर अंगद कुमार 126 मतों से विजयी रहे। जबकि 43 मतों के साथ यशवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर अधिवक्ता रामानंद यादव, विनीत कुमार सिंह, मनीष तिवारी, टोनी पांडेय मौजूद रहे।
बार संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल
सेवराई। बार संघ चुनाव को लेकर सेवराई तहसील परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। चुनाव दस फरवरी को आयोजित होगा।चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रमेश यादव, अधिवक्ता उदयनारायण सिंह और अधिवक्ता शशिभूषण राय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अजय कुमार राय, वीरेंद्रनाथ राम, मोहम्मद अफजल अली खान, पारस राम एवं डॉ. हैदर अली खान ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए जितेंद्र कुमार और सुमंत सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शाहजहां खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए उमेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया है। सह सचिव पद के लिए अब्दुल नसीम एवं पूनम कुमार सिंह यादव ने आवेदन पत्र दाखिल किए हैं। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ वर्ग के लिए रामसेवक राम एवं वीरेंद्र कुमार, कनिष्ठ वर्ग के लिए कौशल कुमार, राधा कृष्ण राम एवं मुहम्मद वारिस अली अंसारी ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही तहसील परिसर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है और सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान के लिए जोरदार प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैद्य प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
Trending Videos