सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Fight over pea picking

Ghazipur News: मटर तोड़ने के विवाद में मारपीट

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fight over pea picking
विज्ञापन
रेवतीपुर। अब्दुलाहपुर मौजा में मंगलवार को मटर तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें होमगार्ड सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घायल होमगार्ड विजयी यादव के पुत्र रविशंकर यादव ने तहरीर देकर बताया कि पिता विजयी यादव होमगार्ड के पद पर सुहवल थाने में तैनात हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने परिजनों के साथ खेत में मटर तोड़ रहे थे। तभी 15 से 20 से की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसमें बालकृष्ण यादव (22), हिमांशु (20), विजयी यादव (50), श्रीकांत (45), पंकज (24), मुकेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने घायल मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। जबकि पांच अन्य की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed