{"_id":"698251c4cf531325fe071460","slug":"police-raided-to-arrest-the-np-chairman-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-146636-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नपं चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नपं चेयरमैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मकान पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 26 जनवरी धोखाधड़ी, कूटरचित व फर्जी दस्तावेज पर मानचित्र स्वीकृत कराने और वर्ष 2005 में जबरदस्ती भवन निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए छोटे भाई नेसार अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
कासिमाबाद कोतवाल राजनारायण ने बताया कि 26 जनवरी को कायस्थ टोली, दक्षिण टोला कस्बा बहादुरगंज निवासी नेसार अहमद ने तहरीर देकर जानकारी दी थी कि मौजा अब्दुलपुर बहादुरगंज कस्बा में स्थित है। पिता की मृत्यु के बाद तीन भाइयों रेयाज अहमद, इफ्तेखार अहमद और निशार अहमद के नाम वरासत के रूप में दर्ज हुए थे। बड़े भाई रेयाज अहमद ने अपनी पत्नी निकहत परवीन को मेहर के रूप में 10 रुपये के स्टांप पर जमीन का मालिकाना हक देकर धोखाधड़ी की। फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिया। उस समय रेयाज अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष बहादुरगंज के पद पर थे। अपने प्रभाव व पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग कर मानचित्र स्वीकृत करा लिया। वर्ष 2005 में उस जमीन पर भवन का निर्माण जबरदस्ती कराने लगे। जब मैंने मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि डर गया, वजह बड़े भाई रेयाज अहमद व उनकी पत्नी निकहत परवीन आपराधिक प्रवृत्ति के है। वह माफिया मुख्तार अंसारी के गैंग 191 से जुड़े थे। इस कारण विरोध करने का साहस नहीं कर सका। पुलिस ने रेयाज के सहयोगी परवेज जमाल के मकान की कुर्की की, तब प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए सीओ अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में कासिमाबाद, मरदह, बिरनो और नोनहरा थाने की पुलिस पहुंची और वार्ड नंबर 11 दक्षिण मोहल्ला स्थित रेयाज अहमद के आवास पर दबिश दी। टीम ने परिजनों से पूछताछ भी की। लेकिन गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी।
रेयाज अहमद की गिरफ्तारी के लिए आवास पर दबिश दी गई है, लेकिन वह भाग गया। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। - अनुभव राजर्षि, सीओ कासिमाबाद।
Trending Videos