{"_id":"6a4aacd38877818c900c7544","slug":"assistant-engineer-je-and-two-ssos-suspended-arrested-lineman-dismissed-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-155474-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत का मामला: सहायक अभियंता, जेई और दो एसएसओ निलंबित, गिरफ्तार लाइनमैन बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की मौत का मामला: सहायक अभियंता, जेई और दो एसएसओ निलंबित, गिरफ्तार लाइनमैन बर्खास्त
Mon, 06 Jul 2026 08:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 08:34 AM IST
सार
संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र यादव की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने पर पांच आरोपी दोषी मिले हैं। इसके बाद सहायक अभियंता, जेई और दो एसएसओ निलंबित किए गए।
विज्ञापन
मृतक संविदाकर्मी लाइनमैन धर्मेंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहुरा निवासी संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र यादव की मौत के मामले में रविवार की देर शाम पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक शंभू कुमार ने सैदपुर विद्युत वितरण खंड के सहायक अभियंता अशोक, जेई सूर्यनाथ, टीजी-2 एसएसओ नरेंद्र यादव व कृष्णकांत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, संविदा लाइनमैन प्रभुराम को बर्खास्त कर दिया। जबकि संविदा लाइनमैन प्रभुराम को पुलिस गिरफ्तार कर विधिक में जुटी हुई है। इधर, शनिवार की देर रात मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर खानपुर पुलिस ने जेई सूर्यनाथ राम, संविदा लाइनमैन प्रभुराम और एसएसओ नरेंद्र उर्फ नागेंद्र यादव नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के चीफ इंजीनियर प्रवीण ने बताया कि बहुरा निवासी संविदा लाइनमैन धर्मेंद्र यादव की करंट लगने से हुई मौत हो गई थी। मामले में बिजली निगम की ओर से जांच चल रही थी।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट आने पर पांचों आरोपी दोषी मिले हैं। रिपोर्ट पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक शंभू कुमार ने सहायक अभियंता, जेई, टीजी-2 एसएसओ को निलंबित कर दिया है। साथ ही संविदा लाइनमैन को बर्खास्त कर दिया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी संविदा लाइनमैन प्रभुराम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।