पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Statements of the complainant, the Pradhan, and the Panchayat Secretary were recorded at the Panchayat Bhawan.

Ghazipur News: पंचायत भवन में शिकायतकर्ता, प्रधानऔर पंचायत सचिव के बयान दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Statements of the complainant, the Pradhan, and the Panchayat Secretary were recorded at the Panchayat Bhawan.
दुबिहा। विकास खंड बाराचवर की ग्राम पंचायत पहदरिया में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर की गई शिकायत पर प्रदेश लोकायुक्त के निर्देश के बाद जांच प्रक्रिया तेज हो गई है।
विज्ञापन

पहदरिया निवासी तारकेश्वर सिंह द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर लोकायुक्त सचिव डॉ. रीमा बंसल ने वाराणसी मंडल के आयुक्त को निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लोकायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में आयुक्त, वाराणसी मंडल के आदेश पर जिला विकास अधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में अधिकारियों की जांच समिति गठित की गई, ताकि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार को समिति ग्राम पंचायत पहदरिया पहुंची और पंचायत भवन में शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव तथा अन्य संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। समिति ने शिकायत से जुड़े अभिलेखों की जांच करने के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जांच के दौरान ग्रामीणों ने भी समिति के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखीं।

अधिकारियों ने संबंधित अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक जानकारी एकत्र की और सभी पक्षों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। लोकायुक्त कार्यालय द्वारा आयुक्त को भेजे गए पत्र में यह भी निर्देशित किया गया था कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता की आवश्यक सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा सभी अभिलेखों का परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर लोकायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
वहीं जांच समिति में आई जौनपुर की जिला विकास अधिकारी मिनाक्षी देवी ने बताया कि जांच की गई है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed