{"_id":"6a343a3cefc62b4a14040b6d","slug":"auspicious-ceremonies-will-resume-for-the-next-40-days-with-17-auspicious-dates-for-weddings-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-154442-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज से 40 दिन तक फिर होंगे मंगल कार्य, विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज से 40 दिन तक फिर होंगे मंगल कार्य, विवाह के लिए 17 शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर। अधिक मास समाप्त होने के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और अन्य शुभ कार्यों के लिए अगले 40 दिनों तक अनुकूल समय रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मुनींद्र उपाध्याय के अनुसार जून और जुलाई में विवाह के 17 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जबकि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है।
सैदपुर, औड़िहार, सिधौना, खानपुर, अनौनी, भीमापार, मौधा सहित अन्य प्रमुख बाजारों की सराफा, कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे परिवार खरीदारी कर रहे हैं, इससे कारोबारियों को अच्छे व्यापार की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ सप्ताह से मांगलिक कार्यों पर रोक के कारण बाजार अपेक्षाकृत शांत था, लेकिन अब लगातार विवाह और अन्य आयोजनों के चलते बिक्री बढ़ने की संभावना है। कपड़ा व्यवसायी सुदेश शर्मा ने बताया कि सहालग का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है। अगले डेढ़ महीने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। रेडीमेड और पारंपरिक परिधानों की मांग बढ़ रही है। ज्वेलरी व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार मांगलिक कार्य शुरू होने से सराफा बाजार में भी तेजी आने की उम्मीद है। विवाह के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी बढ़ रही है और इस सीजन में कारोबार बेहतर रहने की संभावना है।
विवाह के प्रमुख मुहूर्त 0000
जून में : 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27 और 29 जून।
जुलाई में : 1, 2, 3, 6, 7, 8, 11 और 14 जुलाई।