{"_id":"69b855f4731f20e3b409ddee","slug":"biker-crushed-to-death-by-trailer-dragged-for-100-meters-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-148955-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, 100 मीटर घसीटते ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार की मौत, 100 मीटर घसीटते ले गया
विज्ञापन
वायरलेस मोड़ के पास दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के किनारे ट्रेलर के नीचे फंसी बाइक और मृतक के शव को ज
- फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
गाजीपुर। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर से कुचलकर सोमवार को बाइक सवार मुदस्सिर अली अंसारी (18) की मौत हो गई। हादसा इतना विभत्स था कि युवक बाइक सहित ट्रेलर में फंसकर लगभग 10 मिनट तक करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा। इसके बाद चालक वाहन छोड़ कर मौके से भाग गया और करीब डेढ़ घंटे तक बाइक व शव ट्रेलर में फंसा रहा, जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेलर के अगले हिस्से को उठाकर बाइक व शव को निकाला। दिलदारनगर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि भदौरा की तरफ से बालू लेकर एक ट्रेलर दिलदारनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दिलदारनगर से बाइक सवार मुदस्सिर अली अंसारी अपने घर उसिया जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार भदौरा-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने वायरलेस मोड़ और रकसहा के बीच उसे कुचल दिया।
हादसे में युवक बाइक सहित ट्रेलर के अंदर फंस गया और 10 मिनट तक करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। आसपास के लोगों और राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद जेसीबी से ट्रेलर के अगले हिस्से को उठाकर पुलिस ने बाइक व शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई। ट्रेलर से 24 घंटे में यह दूसरी घटना है। रविवार को दस किमी दूर भदौरा हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचलकर एक विवाहिता की भी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
बड़े भाई को छोड़कर घर लौट रहा था मुदस्सिर
दिलदारनगर। उसिया गांव के दक्षिण मोहल्ला निवासी मुदस्सिर अली अंसारी बड़े भाई सैफ अली अंसारी को दिलदारनगर गांव छोड़कर बाइक से अकेले घर लौट रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि वायरलेस मोड़ और रकसहा के बीच मुख्य मार्ग तिराहे के पास हादसा उसका इंतजार कर रहा है। चार भाइयों में सबसे छोटे मुदस्सिर अली की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसिया गांव के दक्षिण मोहल्ला निवासी सैफ अली अंसारी ने बिलखते हुए बताया कि वह छोटे भाई मुदस्सिर अली अंसारी के साथ दिलदारनगर गांव आया था। भाई उसे यहां छोड़कर घर चला गया, लेकिन क्या पता था कि अब उससे कभी बात नहीं हो पाएगी। यह कहते ही सैफ अली अंसारी बिलखने लगा और अचेत हो गया।
मां हुस्न वानो छोटे पुत्र का नाम लेकर रोते-रोते अचेत हो जा रही थीं। उन्हें बिलखता देख वहां मौजूद गांव की महिलाओं का भी कलेजा फट जा रहा था। दिलदारनगर गांव निवासी इरशाद, नदीम, दीपक गुप्ता और राजेश कुशवाहा ने बताया कि बालू लदे ट्रेलरों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि लापरवाही में लोगों की जान चली जा रही है। करीब दस किमी दूर भदौरा हनुमान मंदिर के पास भी तेज रफ्तार ट्रेलर के चलते एक विवाहिता की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि इसपर कार्रवाई होनी चाहिए।
Trending Videos