{"_id":"6a77863a695c5643d60b0a00","slug":"class-9-student-killed-after-being-hit-by-a-train-body-severed-into-pieces-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-152726-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से नौवीं के छात्र की मौत, शरीर के हुए टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से नौवीं के छात्र की मौत, शरीर के हुए टुकड़े
विज्ञापन
सकलडीहा के बलारपुर गांव में करन यादव के मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय-पटना रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बलारपुर गांव निवासी 14 वर्षीय करन यादव के रूप में हुई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की चपेट में आने से छात्र के शरीर के कई टुकड़े हो गए।
स्टेशन अधीक्षक राकेश रंजन पटेल के मुताबिक करन यादव सकलडीहा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे वह साइकिल से सकलडीहा रेलवे स्टेशन गया था। उसने स्टेशन पर अपनी साइकिल खड़ी कर उसमें ताला लगाया। इसके बाद वह स्टेशन के पूर्वी छोर की ओर चला गया।
इसी दौरान अप लाइन पर पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस आ गई और करन उसकी चपेट में आ गया। करन अपने माता-पिता संतोष यादव और संजू यादव का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें चांदनी (12) और अंजनी (10) हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि छात्र की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करन के पास सात जून की तारीख में लिखा एक प्रार्थना पत्र भी मिला है। इसमें करन ने सकलडीहा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य से छुट्टी देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र मिलने के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं। हालांकि छात्र स्टेशन के पूर्वी छोर तक क्यों और किस उद्देश्य से गया था, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।