फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Congress to gain new strength from the organizational building campaign: Poonam

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती : पूनम

Thu, 20 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress to gain new strength from the organizational building campaign: Poonam
शहर के सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में बोलतीं एआईसीसी ऑब्जर्वर पूनम पासवान
शहर के सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर बुधवार को संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जमा किए।
विज्ञापन

एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक पूनम पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। पूनम पासवान ने कहा कि कांग्रेस का संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि जिले की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से इसका जवाब देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष केवल सत्ता हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए भी है। गांव, ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। पीसीसी ऑब्जर्वर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। जिले के सभी ब्लॉकों में बैठकें कर कार्यकर्ताओं से संवाद और उनके सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम, शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, मुसाफिर आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतारने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed