{"_id":"6a860d4fda39d3ac3c0d05ce","slug":"kalupur-villages-access-road-in-a-dilapidated-state-for-ten-years-villagers-stage-a-protest-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-158413-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कालूपुर गांव के जर्जर मुख्य खडंजा मार्ग पर जमे गंदे पानी के बीच खड़े ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालूपुर गांव में करीब दस वर्षों से बदहाल संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। शिव मंदिर से गांव के दूसरे छोर तक जाने वाला करीब 700 मीटर लंबा मार्ग गड्ढों, जलभराव और कीचड़ से पटा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द मार्ग की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग के किनारे बजबजाती नालियों और गंदे पानी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की बदहाली को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। दीपक यादव ने बताया कि बरसात में मार्ग की स्थिति और खराब हो जाती है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों का जीवन भी प्रभावित हो रहा है। आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।
करीब तीन हजार की आबादी वाले कालूपुर गांव के लिए यह मार्ग प्रमुख है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सांकेतिक प्रदर्शन में बबुनी देवी, नरमी देवी, माधुरी देवी, सतनारायण चौधरी, अवधेश चौधरी, इंग्लेश यादव, दीपक यादव, सुरेंद्र चौधरी, भीम चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बीडीओ जमालुद्दीन खां ने बताया कि जल्द ही मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मार्ग की मरम्मत और साफ-सफाई कराकर उसे आवागमन योग्य बनाया जाएगा।