फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roads and verges encroached upon by stockpiles of gravel and sand.

Ghazipur News: गिट्टी-बालू रखकर सड़क और पटरियों पर कब्जा

Thu, 20 Aug 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Roads and verges encroached upon by stockpiles of gravel and sand.
जहूराबाद में सड़क किनारे पड़ा गिट्टी व बालू का ढेर। संवाद
जिले की विभिन्न सड़कों के किनारे गिट्टी-बालू का कारोबार तेजी से फैल रहा है। कई जगहों पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा और पूरी पटरी गिट्टी-बालू से पटी है। इससे लोगों के सुरक्षित सफर पर खतरा मंडरा रहा है। मानसून में बारिश के कारण गिट्टी-बालू पर फिसलन बढ़ गई है और आए दिन बाइक सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में यह समस्या अधिक गंभीर है।
विज्ञापन

जिले में स्टेट हाईवे, लिंक मार्ग और गांवों के संपर्क मार्गों के किनारे करीब 3800 बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें हैं। दुकानदार दुकान के सामने पटरी और सड़क के हिस्से में गिट्टी-बालू रख देते हैं। इसके लिए निजी जगह की व्यवस्था नहीं की जाती। सार्वजनिक सड़क और पटरी का इस्तेमाल होने से आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इन दिनों मानसून के कारण लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में सड़क और पटरी पर रखी गिट्टी-बालू गीली होने से फिसलन बढ़ जाती है। बाइक सवार जब इन पर से गुजरते हैं तो वाहन अनियंत्रित हो जाता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जहूराबाद में सड़क किनारे पड़ा गिट्टी व बालू का ढेर। संवाद

जहूराबाद में सड़क किनारे पड़ा गिट्टी व बालू का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed