सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead Body of mason found by highway in Ghazipur

Ghazipur News: हाईवे किनारे मिला राजमिस्त्री का शव, सीने पर चोट के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 08 Jun 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित बंद पड़े रेलवे गेट के पास शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जलालाबाद भागीरथपुर निवासी राजीव कुमार (40) पुत्र संतु कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। 

Dead Body of mason found by highway in Ghazipur
घटना के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित बंद पड़े रेलवे गेट संख्या 11-बी के पास सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



क्या है मामला
थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जलालाबाद भागीरथपुर निवासी राजीव कुमार (40) पुत्र संतु कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री का कार्य करता था। सुबह से ही वह रेलवे गेट के पास अचेत अवस्था में पड़ा था। राहगीरों ने उसे नशे में समझकर नजरअंदाज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उसे उठाने और पानी डालकर होश में लाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दोपहर बाद उसकी मौत की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
Trending Videos




तलाशी के दौरान मृतक की जेब से नकदी, एटीएम कार्ड और गैस कनेक्शन से संबंधित रसीद मिली, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। मृतक के भाई संजय राम ने बताया कि राजीव कुमार पढ़ा-लिखा था और शिक्षक बनने की तैयारी भी कर रहा था। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

स्थानीय लोगों के अनुसार राजीव कुमार के सीने पर चोट का निशान था और उस पर पट्टी बंधी हुई थी। हालांकि मौत के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed