सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Truck loaded with refined oil overturns; driver dies eight kilometers from home.

Ghazipur News: रिफाइंड ऑयल लदा ट्रक पलटा, घर से आठ किलोमीटर दूर चालक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with refined oil overturns; driver dies eight kilometers from home.
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास रविवार देर रात तेज रिफाइंड ऑयल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक रामरतन यादव (40) की मौत हो गई। ट्रक लेकर वह कोलकाता से आ रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर घर से खाना खाकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए थे, लेकिन आठ किलोमीटर दूर ही दुर्घटना हो गई।
Trending Videos

करीमुद्दीपुर थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि गोविंदपुर गांव निवासी रामरतन यादव गोरखपुर जा रहे थे। घर के पास पहुंचने पर वह ट्रक खड़ा कर भोजन करने के लिए अपने घर चले गए। रात करीब 11 बजे भोजन करने के बाद वह पुनः ट्रक लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। अभी घर से लगभग आठ किलोमीटर दूर कमसड़ी गांव के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक के केबिन में फंस गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दी। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रक पलटने से उसमें लदा रिफाइंड ऑयल सड़क किनारे बिखर गया। किसी अप्रिय घटना और बिखरे रिफाइंड ऑयल की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस देर रात तक मौके पर डटी रही और निगरानी करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही पत्नी रम्भा देवी, माता सुमित्रा देवी और पुत्री सोनम विलाप करने लगे। वहीं पिता शिवमंगल यादव बेटे की मौत से बेसुध हो गए। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रामरतन यादव मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी अचानक हुई मौत से गोविंदपुर गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन- फोटो : मोनिका कुमारी

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी गांव के पास हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद बिलखते परिजन- फोटो : मोनिका कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed