{"_id":"6a2719b0aeb1fd4ea50db5ec","slug":"congress-launches-signature-campaign-to-save-great-nicobar-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153886-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्रेट निकोबार बचाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्रेट निकोबार बचाने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान के तहत शहर के सरजू पांडेय पार्क में हस्ताक्षर अभियान में शामिल जिला
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सरजू पांडे पार्क में ग्रेट निकोबार बचाओ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रस्तावित परियोजना पर्यावरण और जैव विविधता के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बजाय उन्हें कॉर्पोरेट हितों के लिए उपयोग में ला रही है।
शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को इस विषय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, सबिबुल हसन, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
उन्होंने कहा कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को इस विषय से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, सबिबुल हसन, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।