{"_id":"6a2716ca933a63daf9015868","slug":"hike-of-up-to-15-in-land-circle-rates-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153888-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जमीन के सर्किल रेट में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जमीन के सर्किल रेट में 15 फीसदी तक की बढ़ोतरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अचल संपत्तियों की सर्किल दरों में औसतन 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें सोमवार से प्रभावी हो गई हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी दी।बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में बाजार मूल्य के अनुरूप संपत्तियों की दरों का पुनरीक्षण किया गया है। उप निबंधक कार्यालय सदर, मुहम्मदाबाद, जमानियां, सैदपुर, जखनियां, कासिमाबाद और सेवराई क्षेत्रों में नगरीय, अर्द्धनगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों की अन्य कृषि एवं अकृषक भूमि की दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। वहीं सैदपुर और सेवराई में वाणिज्यिक भूमि की दरों में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जबकि जखनियां में वाणिज्यिक भूमि की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्माण और वृक्ष संबंधी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में 0.070 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि की दरों को यथावत रखा गया है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर के रामपुर उर्फ झिंगुरपट्टी शहरी व देहाती, जमलापुर देहाती, सुखदेवपुर और रौजा शाहबरखुर्द सहित कुछ क्षेत्रों में वर्ष 2015 के बाद दरों में कोई संशोधन नहीं हुआ था। इसी प्रकार मुहम्मदाबाद के चकबाला, चकभिखू, मच्छटी तथा जमानियां के कालूपुर में भी दरों को आसपास के क्षेत्रों के अनुरूप संशोधित किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2024 के बाद मुद्रास्फीति और बाजार मूल्यों में हुई वृद्धि को देखते हुए दरों का पुनर्निर्धारण किया गया है।
तहसीलवार बढ़ीं दरें, जानिए कहां कितना असर
तहसील बेसिक वैल्यू (नगरीय/ग्रामीण) वाणिज्यिक भूमि
सदर 10-15% 10-15%
मुहम्मदाबाद 10-15% 10-15%
जमानियां 10-12% 10-15%
सैदपुर 10-12% 10-12%
जखनियां 10-15% कोई वृद्धि नहीं
कासिमाबाद 10-15% 5%
सेवराई 10-15% 10-12%
नोट: निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और वृक्षों के मूल्यांकन की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
11 साल बाद बदली कई क्षेत्रों की दरें
प्रशासन ने उन क्षेत्रों की दरों में भी संशोधन किया है, जहां वर्ष 2015 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी।
सदर तहसील के गांव
रामपुर उर्फ झिंगुरपट्टी (शहरी व देहाती)
जमलापुर देहाती
सुखदेवपुर
रौजा
शाहबरखुरदार
मुहम्मदाबाद तहसील के गांव
चकबाला
चकभिखू
मच्छटी
जमानियां तहसील के गांव
कालूपुर
इन क्षेत्रों की दरों को आसपास के क्षेत्रों के समतुल्य किया गया है।
-- -
छोटे किसानों को राहत, कृषि भूमि की दरें नहीं बढ़ीं
एआईजी स्टांप प्रेमप्रकाश नायक ने बताया कि प्रशासन ने सभी तहसीलों में 0.070 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि की दरों में कोई वृद्धि नहीं की है, जिससे छोटे भूखंडों की खरीद-बिक्री पूर्व की दरों पर ही होती रहेगी। यह निर्णय किसानों और मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos