सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   There are 38 gyms in the district; none are registered, and none have CCTV cameras installed.

Ghazipur News: जिले में हैं 38 जिम, न किसी का पंजीकरण, न सीसीटीवी कैमरे लगे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
There are 38 gyms in the district; none are registered, and none have CCTV cameras installed.
जिले के एक जिम में रखी गईं मशीनें-संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में 38 जिम का संचालन हो रहा है। इनमें से एक का भी क्रीड़ा विभाग में पंजीयन नहीं है। साथ ही कई जिम का संचालन मानक को ताक पर रखकर हो रहा है। कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं है, तो कहीं से पर फर्स्ट एड बॉक्स नदारद है। ट्रेनर्स भी कामचलाऊ रखे गए हैं।
Trending Videos

अकेले शहर में 13 जिम संचालित हो रहे हैं। युवाओं में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि एक समय केवल शहर में जिम नजर आते थे। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिम संचालित होने लगे हैं। हर युवा खुद को फिट व तंदरुस्त रखना चाह रहा है। इसलिए वह जिम का रुख कर रहे हैं। मसल्स बनाने व पेट अंदर करने के लिए युवा घंटों जिम में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कुछ हद तक संचालित जिम की स्थिति ठीक है। ग्रामीण अंचलों में जैसे-तैसे जिम का संचालन किया जा रहा है। सुरक्षा व मानक को ताक पर रख दिया गया है। जिम के पेशे को केवल धन कमाने का माध्यम बना लिया गया है। इससे जुड़े नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed