फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dredging begins to free the cargo ship stuck for 28 days in ghazipur

Ghazipur News: 28 दिन से फंसे मालवाहक जलपोत को निकालने के लिए ड्रेजिंग शुरू, जलस्तर सामान्य होने पर होगा रवाना

Fri, 10 Jul 2026 04:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 10 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

गाजीपुर में 28 दिन से फंसे मालवाहक जलपोत को निकालने के लिए ड्रेजिंग शुरू की गई है। ड्रेजर मशीन से नदी तल से पर्याप्त गहराई तक रेत हटाए जाने के बाद जलमार्ग में जलस्तर सामान्य होगा। 

विज्ञापन
Dredging begins to free the cargo ship stuck for 28 days in ghazipur
गंगा में फंसा मालवाहक जलपोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के सुहवल क्षेत्र के कालूपुर गंगा तट पर पिछले 28 दिनों से फंसे एक मालवाहक जलपोत को निकालने के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्लूएआई) ने शुक्रवार से बड़े पैमाने पर ड्रेजिंग अभियान शुरु कर दिया है। जलस्तर कम होने के कारण यह पोत नदी में फंस गया था। जलमार्ग के निर्धारित रूट पर कटर सक्शन ड्रेजर मशीन की सहायता से नदी के भीतर जमा रेत को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ड्रेजर मशीन से नदी तल से पर्याप्त गहराई तक रेत हटाए जाने के बाद जलमार्ग में जलस्तर सामान्य होगा। जलस्तर सामान्य होने पर फंसे हुए मालवाहक जहाज को सुरक्षित रूप से वाराणसी के लिए रवाना किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


यह पोत कोलकाता से वाराणसी जा रहा था और खाली था। यह मालवाहक जलपोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब 300 टन वजनी है। इस पर आधा दर्जन क्रू सदस्य सवार थे। हमीद सेतु से पहले कालूपुर गंगा तट के पास नदी में जलस्तर काफी कम होने के कारण यह पोत बीच में फंस गया था। इसे निकालने के कई प्रारंभिक प्रयास असफल रहे थे। यह मालवाहक जलपोत वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लोटिंग जेट्टी परियोजना से जुड़े भारी उपकरणों और सामग्रियों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर के मुताबिक अक्टूबर माह में कोलकाता से विदेशी पर्यटकों को लेकर दो मंजिला लग्जरी यात्री क्रूज एमवी गंगा विलास को वाराणसी तक संचालित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में राष्ट्रीय जलमार्ग पर पर्याप्त गहराई और सुचारु नौवहन व्यवस्था बनाए रखना प्राधिकरण के लिए एक बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed