फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recruitment of Anganwadi workers for 180 posts to take place; preparations underway.

Ghazipur News: 180 पदों पर होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती, तैयारी शुरू

Fri, 10 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of Anganwadi workers for 180 posts to take place; preparations underway.
गाजीपुर। 180 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती निकलने जा रही है। इसकी तैयारियों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जुटा हुआ है। इसको लेकर सभी सीडीपीओ से रिक्त पदों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ब्लॉकवार आरक्षण का खाका तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2024 में 1352 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हुई थी। इसके बाद यह पहला मौका है, जब विभाग की ओर से एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती निकलने जा रही है। भर्ती निकालने को लेकर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के 17 परियोजना क्षेत्रों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती को लेकर पदों की संख्या की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस महीने के अंत तक जिला मुख्यालय पर सभी सीडीपीओ की ओर से अपनी-अपनी सूची उपलब्ध करा दी जाएगी। उधर, किस ब्लॉक में कितने-कितने पद किस जाति के लिए आरक्षित होंगे। इसका खाका तैयार होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दागदार रही पिछली भर्ती
2024 में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1352 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें जमकर गड़बड़झाला हुआ था। भर्ती को लेकर 135 शिकायतें आई थीं। 10 लेखपालों को तत्कालीन डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि कई नियुक्ति कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कर दी गई थी। साथ ही कई मामले कोर्ट की चौखट पर भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 180 पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती निकलने वाली है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। भर्ती निकलने में दो-तीन महीने का समय लग सकता है। - संजय सोनी, प्रभारी डीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed