फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ensure that data entry for any scheme does not remain pending and provide a satisfactory resolution.

Ghazipur News: किसी भी योजना की फीडिंग लंबित नहीं रहे, संतोषजनक करें समाधान

Fri, 14 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ensure that data entry for any scheme does not remain pending and provide a satisfactory resolution.
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा में असंतोषजनक फीडबैक पाने वाले विभागों पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनशिकायतों का केवल निस्तारण नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिल सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति का विवरण समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड करें। किसी भी योजना की फीडिंग लंबित नहीं रहनी चाहिए। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने तथा तहसील स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने जिन विभागों को असंतोषजनक फीडबैक मिला, उनसे कारण पूछा और लंबित मामलों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में निस्तारण अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed