सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR lodged against two hospital operators

Ghazipur News: दो अस्पताल के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two hospital operators
विज्ञापन
गाजीपुर। देवकली सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके सरोज ने रविवार को बिना पंजीकरण संचालित नंदगंज के आयुष्मान हॉस्पिटल और बरहपुर के शिव हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
Trending Videos

एसीएमओ व झोला छाप पंजीकरण के नोडल डॉ. रामकुमार ने बताया कि 20 मार्च को नंदगंज के रामपुर बंतरा में संचालित आयुष्मान हॉस्पिटल की जांच की गई थी। इस दौरान संचालक के पास एमबीबीएस अथवा बीएमएस और बीएचएमएस का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, मेडिकल बायोबेस्ट की लॉग बुक, डॉक्टर पोस्ट आपरेटिव नोट्स एवं ओटी लॉक की वैद्य डिग्री नहीं थी। वहां मरीजों को भर्ती करके झोलाछाप से उपचार कराया जा रहा था। अग्निशमन प्रमाणपत्र और प्रदूषण प्रमाणपत्र भी नहीं मिला। बरहपुर स्थित शिव हाॅस्पिटल की जांच में पता चला कि संचालक शुभम चौबे के पास कोई डिग्री नहीं है। झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अग्निशमन और प्रदूषण प्रमाण-पत्र भी नहीं मिला। दोनों अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ देवकली के सीएचसी प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि बरहपुर शिव हॉस्पिटल के संचालक बरहपुर निवासी शुभम चौबे और रामपुर बंतरा स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल संचालक संतोष पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed