{"_id":"69c35d284943fdd3f80dd44f","slug":"video-statues-placed-overnight-administration-arrives-in-the-morning-removes-and-seizes-them-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रात में रखी गईं मूर्तियां, सुबह पहुंचा प्रशासन, हटाकर लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रात में रखी गईं मूर्तियां, सुबह पहुंचा प्रशासन, हटाकर लिया कब्जे में
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के परसदा गांव में पंचायत सचिवालय और संत रविदास मंदिर के पास स्थित नवीन परती भूमि पर सोमवार रात कुछ लोगों द्वारा श्री हनुमान जी एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां रखे जाने से खलबली मच गई। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों मूर्तियों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि रात में अज्ञात लोगों ने परती भूमि के पश्चिमी हिस्से में श्री हनुमान जी की प्रतिमा तथा उसके सामने पूर्व दिशा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह ग्रामीणों ने यह देखा तो तत्काल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर किसी प्रकार का तनाव नहीं था, फिर भी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया और राजस्व निरीक्षक चितरंजन कुमार चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। लेखपाल राहुल कुमार ने बताया कि यह भूमि नवीन परती के रूप में दर्ज है। इसी जमीन पर पहले से संत रविदास मंदिर, ग्राम पंचायत सचिवालय और सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो चुका है, जबकि शेष खाली भूमि पर उक्त मूर्तियां रखी गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।