{"_id":"69c365ebd4d29a4bb000c5fc","slug":"video-ganga-aarti-held-on-nishad-jayanti-nishad-raju-chaudhary-honored-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निषाद जयंती पर हुई गंगा आरती, निषाद राजू चौधरी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निषाद जयंती पर हुई गंगा आरती, निषाद राजू चौधरी हुए सम्मानित
गाजीपुर जिले में गंगा समग्र के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के चीतनाथ घाट पर निषाद जयंती के अवसर पर सोमवार की रात भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि कुंवर शिवांग विजय सिंह ने मां गंगा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गंगा जल सदैव जीवनदायिनी रहा है और इसके तट पर ही नगर व ग्रामीण जीवन का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगा की गोद में असंख्य जीव-जंतुओं का सृजन हुआ और भारतीय सभ्यता का क्रमिक विकास हुआ। राजा भगीरथ के प्रयासों से इस क्षेत्र में गंगा का आगमन हुआ, जिसके तट पर महर्षि जमदग्नि, भृगु ऋषि, मौनी बाबा और कण्व ऋषि जैसे महान विभूतियों ने अपने आश्रम स्थापित कर सनातन संस्कृति का संरक्षण किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन गुरुकुलों में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ने शिक्षा ग्रहण की थी। गंगा समग्र के जिला संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि निषाद जयंती के अवसर पर गंगा तट चीतनाथ घाट पर आरती का आयोजन कर मां गंगा की अविरलता और स्वच्छता का संदेश दिया गया। उन्होंने लोगों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।