सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR Registered Against Motorcyclist in Case of Cyclist's Death

Ghazipur News: साईकिल सवार की मौत के मामले में बाइक सवार पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Motorcyclist in Case of Cyclist's Death
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र कटघरा बाजार के पास शनिवार की शाम बाइक के धक्के से साईकिल सवार कमरुद्दीन उर्फ भोदू (56) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को मृतक के पुत्र अब्दुल मलिक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि कमरुद्दीन उर्फ भोदू कटघरा बाजार से फल व सब्जी खरीदकर वापस घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। हादसे में कमरुद्दीन गंभीर तरह घायल हो गए थे। चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। परिजनों ने घायल कमरुद्दीन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed