{"_id":"69c02efb052c62ab4c0075a1","slug":"five-food-samples-were-taken-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-149274-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत जिले में पांच खाद्य नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि 20 मार्च को दिलदारनगर सरैला रोड स्थित आशीष किराना स्टोर से मूंगफली दाना, भदौरा बाजार स्थित पप्पू किराना स्टोर से सेंधा नमक (सेहत डेली), प्रदीप किराना स्टोर से किशमिश, कासिमाबाद के वेद बिहारी पोखरा स्थित प्रतिष्ठान से सेंधा नमक तथा बिरनो क्षेत्र से साबूदाना का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मां कामाख्या धाम परिसर स्थित मिठाई, चाट और प्रसाद की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और ताजे व शुद्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री के निर्देश दिए गए। अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त के नेतृत्व में चलाया गया।
कुट्टू के आटे में फंगस से बचाव की सलाह
नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे की मांग बढ़ने पर मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पुराने स्टॉक में नमी के कारण फंगस लग सकती है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से पैकेटबंद आटा खरीदने, एक्सपायरी डेट जांचने, आटे की गंध व रंग पर ध्यान देने और संभव हो तो साबुत कुट्टू खरीदकर घर पर पिसवाने की सलाह दी है। साथ ही आटे को सूखी जगह पर रखने और लंबे समय तक स्टोर न करने को कहा गया है।
Trending Videos