सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur Incident Police File FIR Against Congress and SP Media Cells in Case of girl Death

गाजीपुर कांड: कांग्रेस और सपा के मीडिया सेल के खिलाफ एफआईआर, भ्रामक पोस्ट करने पर पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में नाबालिग लड़की की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 

Ghazipur Incident Police File FIR Against Congress and SP Media Cells in Case of girl Death
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में युवती की मौत के मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन टिप्पणी करना राजनीतिक दलों के आधिकारिक अकाउंट्स को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में रविवार की देर शाम कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया, बीते 15 अप्रैल को जमानियां क्षेत्र के धरम्मरपुर पुल के पास एक युवती की चप्पल, मोबाइल और गमछा बरामद हुआ था। बाद में युवती का शव नदी में मिला। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 19 अप्रैल को मृतका के पिता सियाराम की तहरीर पर करंडा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी हरिओम पांडेय निवासी कटरिया को बड़सरा बाईपास, आरीपुर पहाड़पुर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से उठा ले गए चांदी का हार और पीतल का पात्र

एएसपी सिटी ने बताया कि इसी बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने अपने-अपने एक्स अकाउंट से इस घटना को लेकर भ्रामक और गलत टिप्पणियां पोस्ट कीं, जिससे गांव में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। उन्होंने ने बताया कि करंडा पुलिस ने इस संबंध में कांग्रेस और सपा मीडिया सेल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। उनका कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed