सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Health services have not started despite the building being ready.

Ghazipur News: भवन तैयार होने के बावजूद नहीं शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health services have not started despite the building being ready.
देवकठीया गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर की मौजूदा स्थ
विज्ञापन
भड़सर। बिरनो क्षेत्र के देवकठिया गांव में करीब एक वर्ष पहले निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर शुरू नहीं हो सका है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने इसे जल्द चालू कराने की मांग उठाई है।

गांव निवासी रविंद्र यादव, अभिषेक यादव, अमित यादव, धनंजय राम, मनोज यादव और मिथिलेश ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में तीन कमरे, शौचालय, पानी की व्यवस्था और चहारदीवारी के साथ रंगाई-पुताई का कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है। भवन तैयार होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब गांव की महिलाओं और मरीजों को उपचार के लिए 10 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज या पांच किलोमीटर दूर जंगीपुर स्थित नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख नहीं करना पड़ेगा, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण केंद्र से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के प्रभारी अधीक्षक डॉ. सीपी मिश्रा ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है, लेकिन अभी तक विभाग को इसका हैंडओवर नहीं मिला है। इसी कारण स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी होते ही केंद्र को संचालित करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed