सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kasera-Nagsar road turns into a pond with just a little rain.

Ghazipur News: जरा सी बारिश में तालाब बना कसेरा-नगसर मार्ग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Kasera-Nagsar road turns into a pond with just a little rain.
विज्ञापन
जमानिया। कसेरा गांव के पास से उमरगंज, नारियाव और लहुआर होते हुए नगसर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग जर्जर होने के कारण शनिवार को हुई जरा सी बारिश में ही तालाब बन गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। क्षेत्र निवासी शुभम, कल्लू, किशन, सुभाष, दुर्गेश, मनोज और विजय ने बताया कि थोड़ी सी बारिश में ही सड़क तालाब का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अभय नारायण ने बताया कि यह सड़क पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत थी। वर्तमान में इसे सीडी-वन खंड में स्थानांतरित किया गया है। सड़क की मरम्मत और सुधार का कार्य जल्द कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed