{"_id":"6a25c2d6500ef6bca6098f9c","slug":"prahlad-and-ronit-from-karampur-shine-india-wins-asian-champions-trophy-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-153824-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करमपुर के प्रह्लाद और रोनित ने दिखाया दम, भारत ने जीती एशिया चैंपियन ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करमपुर के प्रह्लाद और रोनित ने दिखाया दम, भारत ने जीती एशिया चैंपियन ट्रॉफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के करमपुर के दो प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी प्रह्लाद राजभर और रोनित पाल ने एशिया चैंपियन ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र के साथ ही देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के सदस्य के रूप में दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाते हुए भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कजाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्रह्लाद राजभर ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। मैदान पर उनकी आक्रामक शैली, तेज गति और शानदार नियंत्रण के कारण भारतीय टीम को निर्णायक बढ़त मिली। उनके उत्कृष्ट खेल को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरी ओर रोनित पाल ने राइट आउट पोजीशन पर खेलते हुए टीम के आक्रमण को धार दी। उनकी सटीक पासिंग और तेज मूवमेंट ने विपक्षी टीम की रक्षा पंक्ति को लगातार चुनौती दी तथा भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण अवसर तैयार किए। दोनों खिलाड़ियों का तालमेल पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम की बड़ी ताकत बनकर उभरा। भारत के खिताब पर कब्जा करने की खबर मिलते ही करमपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाइयां बांटीं। लोगों ने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर के संरक्षक एवं पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने कहा कि उनके गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कोच इंद्रदेव राजभर, पूजा सिंह, मनोज, ध्रुव, दीपक, छांगुर, विपुल चौबे, जोखन पाल और नीलम पाल आदि ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos