{"_id":"69f254901c233808bc0e7c17","slug":"kasturba-schools-will-soon-receive-teachers-for-mathematics-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-151541-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कस्तूरबा विद्यालयों को जल्द मिलेंगी गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कस्तूरबा विद्यालयों को जल्द मिलेंगी गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की शिक्षिकाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में जल्द ही छात्राओं को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरा कर ली गई है। जल्द ही इनको नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा, इसके बाद पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले के चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) संचालित हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन विद्यालयों में छात्राओं के प्रवेश के लिए सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई है। इसमें 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के प्रवेश के लिए निर्धारित है।
25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए हैं। इन स्कूलों में काफी समय से शिक्षिकाओं के पद खाली पड़े थे। बताया गया है कि पूर्व में एक बार चयन की प्रक्रिया निरस्त हो गई थी।
कुछ माह पहले शिक्षिकाओं सहित अन्य रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। बीते माह काउंसिलिंग आदि की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चयनित शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटित कर दिए गए।
जिला समन्वयक (बालिका) हरिशंकर मौर्य ने बताया कि इसमें फुल टाइम में हिंदी एवं विज्ञान की 8-8, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान की 5-5 तथा गणित की 11 शिक्षिकाएं हैं। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा 2, कला क्राफ्ट 5 एवं कंप्यूटर की 4 शिक्षिकाओं को जल्द ही नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। संवाद
Trending Videos