सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Katariya Village Incident Rahul and Akhilesh Raise Questions Over Event Declares BJP Vulture Party Security

कटरिया गांव प्रकरण: राहुल-अखिलेश ने घटना पर उठाए सवाल, सपा ने कहा- भाजपा गिद्ध पार्टी है; चप्पे-चप्पे पर फोर्स

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 26 Apr 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: मंडलायुक्त, एडीजी व डीआईजी गाजीपुर के कटरिया गांव पहुंचे। भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात की। भाजपा की राज्यसभा सांसद ने सपा अध्यक्ष के कार्यक्रम को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है। कहा कि घटना पर सियासत की जा रही है।

Katariya Village Incident Rahul and Akhilesh Raise Questions Over Event Declares BJP Vulture Party Security
भुक्तभोगी परिवार को चेक देते भाजपाजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Politics News: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में किशोरी की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।



विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शनिवार को अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना को लेकर सरकार और कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गिद्ध पार्टी है। हर घटना को जातीय एंगल देती है। गाजीपुर में जिस गरीब की बेटी की जान गई, उसे भाजपा नेता लालच का दबाव दे रहे हैं।
विज्ञापन


इधर, 29 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गांव पहुंचने और परिजनों से मुलाकात करने के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भाजपा की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने 22 अप्रैल को सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच हुए पथराव के बाद तनावपूर्ण स्थिति पर शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर अखिलेश यादव के कार्यक्रम को निरस्त करवाने की मांग की है।

शनिवार को मंडलायुक्त एस राजलिंगम और डीएम अनुपम शुक्ला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हाल जाना। इस दौरान गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील रहा। गांव बाहर करीब सात-आठ किमी तक सिर्फ पुलिस ही पुलिस दिखाई पड़ रही थी। 

अराजकतत्वों के किसी भ्रामक सूचना पर न दें ध्यान: एडीजी वाराणसी
करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में सपा प्रतिनिधिमंडल व ग्रामीणों के बीच हुए पथराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर, शनिवार को वाराणसी मंडल के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ताकर पूरे घटना क्रम व कार्रवाई की जानकारी दी। साथ ही आमजन से अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट एवं मीडिया बाईट का अवलोकन कर सत्यता ज्ञात करें। अराजकतत्वों के किसी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और तत्काल पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर जानकारी दें।

एडीजी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि बीते 15 अप्रैल की सुबह डाॅयल-112 पर एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की मृत्यु जमानिया गंगा नदी के पुल से कूदकर हो गई है। पुल पर उसका गमझा, मोबाईल एवं चप्पल रखी हुई है। पुलिस ने शव को नदी से निकालने के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना से आया। मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। 

सियासत गर्माई

Katariya Village Incident Rahul and Akhilesh Raise Questions Over Event Declares BJP Vulture Party Security
कटरिया गांव में अफसर। - फोटो : संवाद

बीते 19 अप्रैल को मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर विवेचना थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक द्वारा शुरू की गई। मुख्य आरोपी हरिओम पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपी अभिषेक पांडेय को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि बीते 22 अप्रैल को गांव कटरिया में पुलिस पर पथराव की घटना हुई, जिसमें कटरिया के रहने वाली एक महिला सहित दो लोगों के सिर में चोट आई एवं थानाध्यक्ष करण्डा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं अन्य कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट आई थी। 

इस मामले में 46 नामजद एवं 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। पथराव के समय समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में मौजूद था, जिसमें सम्मिलित व्यक्तियों के द्वारा उत्तेजित होकर पथराव किया गया। मृतका के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी पर पुलिस द्वारा त्वरित विधिक कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र आरोप पत्र न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराकर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। 

एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि कुछ शरारतीतत्वों द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्रवाई को दरकिनार करते हुए आमजन में असत्यापित तथ्यहीन एवं भ्रामक अफवाहें फैलाने का प्रयास किया गया। ऐसे भ्रामक सूचना, जिससे कि समाज में वैमनस्यता एवं अशांति फैले उसके संबंध में पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबरों पर सूचित करें। जनपद पुलिस पूर्ण रूप से शांति एवं सक्रिय पूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed