सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man Struck by Train Dies; Youth's Body Found Beside Tracks

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, ट्रैक किनारे मिला युवक का शव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Man Struck by Train Dies; Youth's Body Found Beside Tracks
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद/दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, युसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करीमुद्दीनपुर थाना प्रभारी रमेश कुमार पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के बरईपुर टोला निवासी कन्हैया यादव (55) सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे ढोड़ाडीह रेलवे स्टेशन के पूरब रेलवे ट्रैक पार कर खेत की ओर जा रहा था।
Trending Videos

इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, युसुफपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित हाटा रेलवे पुल के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। बलिया-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर आलोक कुमार को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सराय मुशर्रफ गांव निवासी अभय नारायण सिंह यादव (47) के रूप में हुई है।
वह रविवार की देर रात घर से बिना बताए निकल गया था। सोमवार की सुबह ट्रैक के किनारे उनका शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed