सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Middle-aged man injured after being hit by a bike dies

Ghazipur News: बाइक के धक्के से घायल अधेड़ की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man injured after being hit by a bike dies
खानपुर थानाक्षेत्र की खबर में---मृतक सुभाष प्रजापति की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के स्थित सादीभादी मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल अधेड़ की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि, दो बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस एक बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र नीरज प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को रात पिता सुभाष प्रजापति (55) औड़िहार से पनीर खरीदकर पैदल ही घर की तरफ आ रहे थे। सादीभादी मोड़ के पास ही तेज रफ्तार दो बाइकों ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों व ग्रामीणों ने उनके साथ ही दोनों बाइक चालकों को भी औड़िहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान सुभाष प्रजापति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ अधेड़ की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि मृतक के पुत्र नीरज प्रजापति के तहरीर के आधार पर बाइक चालक पंकज चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed