{"_id":"6a7788c81715a105f9007490","slug":"nirbhaydas-hanuman-temple-to-undergo-a-transformation-ghazipur-news-c-189-1-svns1010-152680-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 1.84 करोड़ की लागत से होगा निर्भयदास हनुमान मंदिर का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 1.84 करोड़ की लागत से होगा निर्भयदास हनुमान मंदिर का कायाकल्प
विज्ञापन
चकियाके निर्भयदास हनुमान मंदिर सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार की वंदन योजना के तहत नगर के वार्ड नंबर-7 सिविल लाइन पश्चिमी स्थित प्राचीन निर्भयदास हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्य का शनिवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और नगर पालिका अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
नगर पालिका अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य के प्रयास से मंदिर के कायाकल्प के लिए वंदन योजना के तहत शासन से एक करोड़ 84 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस धनराशि से मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के साथ उसकी ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को और भव्य स्वरूप दिया जाएगा।
योजना के तहत मंदिर के ऊंचे शिखर का निर्माण, टाइल्स और मार्बल से सजावट, इंटरलॉकिंग पाथवे, विश्राम हाल, बरामदा और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सहित कई विकास कार्य कराए जाएंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अन्य जरूरी कार्य भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निर्भयदास हनुमान मंदिर में संकट मोचन हनुमान जी और भगवान श्रीराम दरबार की मनोरम झांकी स्थापित है। मंदिर के सौंदर्यीकरण के बाद इसकी भव्यता और आकर्षण में और वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्यदायी संस्था का चयन भी कर लिया गया है।
भूमि पूजन के दौरान विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने का भी माध्यम है। मंदिर भव्य स्वरूप में विकसित होने से यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में सभासद उमेश चौहान, ज्योति गुप्ता, पूजा जायसवाल, दिनेश कसौधन, बादल सोनकर, विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।