{"_id":"69e51a303b28728a1503684d","slug":"opposition-protests-prevented-passage-of-bill-mp-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-150927-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के विरोध से नहीं पारित हुआ बिल : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के विरोध से नहीं पारित हुआ बिल : सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि महिलाओं को हक दिलाने के प्रयास को विपक्ष ने जानबूझकर बाधित किया। उन्होंने कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित नहीं किया जा सका।
मीडिया को जारी विज्ञप्ति में सांसद ने बताया कि नई दिल्ली के पंचकुइया रोड स्थित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सांसद ने कार्यकर्ताओं और महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि माताओं-बहनों के सम्मान, अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा विषय है। ऐसे अहम मुद्दे पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद ने कहा कि देश की जनता देख रही है कि कौन नारी शक्ति के साथ खड़ा है और कौन उनके अधिकारों में बाधा डाल रहा है।
सांसद ने प्रधानमंत्री द्वारा मातृशक्ति से क्षमा प्रार्थना को उनकी संवेदनशीलता और महिलाओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों का समर्थन करते हुए नारी सशक्तीकरण प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
Trending Videos