सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Till now only 20 schools have entered the data

Ghazipur News: अब तक 20 विद्यालयों ने ही की डेटा की एंट्री

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Till now only 20 schools have entered the data
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के कक्षा नौ में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन एंट्री को लेकर लापरवाही सामने आ रही है। अब तक 20 विद्यालयों की तरफ से ही ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की एंट्री की गई है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने सभी विद्यालयोंं को समयबद्ध तरीके से छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
Trending Videos

नया शैक्षिक सत्र शुरु हुए करीब तीन सप्ताह हो गए हैं लेकिन ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की ऑनलाइन एंट्री का कार्य जोर नहीं पकड़ पा रहा है। यह कार्य छात्रों के शैक्षिक अभिलेखों के डिजिटलीकरण और पारदर्शिता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला समन्वयक (माध्यमिक) कुश राय ने बताया कि अब तक 20 विद्यालयों की ओर से ही ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर छात्रों की एंट्री की गई है। अधिकांश विद्यालय इस कार्य में पीछे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से इसको लेकर निर्देश दिया गया था लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विद्यालयों के कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की एंट्री अनिवार्य रूप से ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर सुनिश्चित करें। अगर तत्काल प्रभाव से यह कार्य पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। सभी विद्यालयों को इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना चाहिए, ताकि किसी भी छात्र को आगे की शैक्षिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed