{"_id":"69c964970847f952780b01d8","slug":"out-of-2200-800-were-suffering-from-cold-and-fever-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149706-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 2200 में से 800 रहे सर्दी-बुखार के पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 2200 में से 800 रहे सर्दी-बुखार के पीड़ित
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज से जानकारी के बाद
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 62 केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 2200 से अधिक मरीजों ने निशुल्क परामर्श लेने के साथ उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक करीब 800 मरीज सर्दी, खांसी, वायरल बुखार और पेट दर्द से संबंधित पहुंचे, जिनका उपचार डॉक्टरों द्वारा किया गया। शेष अन्य बीमारियों के मरीज रहे।
मरदह: मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया, जहां कुल 96 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया। सीएचसी पर डॉ. मलिक इमरान ने 23 मरीजों का इलाज किया। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ. राजीव गोंड़ ने 22, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 26 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. इमरान उस्मानी ने 25 मरीजों को देखा। इनमें लीवर, सांस, बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन और सर्दी-जुकाम-खांसी के मरीज शामिल थे।
गहमर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा दी गई और दवाएं वितरित की गईं। सर्दी, खांसी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मुफ्त दवाएं दी गईं। मरीजों की सुविधा के लिए खून की जांच, रक्तचाप (बीपी) और शुगर की निशुल्क जांच की व्यवस्था भी की गई थी। गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को उचित परामर्श देकर उच्च केंद्रों पर रेफर किया गया।
डॉ. अंकित सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचकर लोगों ने उपचार कराया। साथ ही उन्हें मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Trending Videos