फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Outgoing Zila Panchayat member receives death threat.

Ghazipur News: निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य को मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Outgoing Zila Panchayat member receives death threat.
जमानिया। राघोपुर निवासी एवं निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

बसंत यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मतसा गांव निवासी एक युवक ने करीब तीन दिन पहले जीवपुर निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन कर उनके बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि इस घटना की जानकारी उन्हें छह अगस्त की दोपहर करीब 12:30 बजे ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलने के बाद हुई। बसंत यादव का आरोप है कि संबंधित युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से भी जमानिया कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस को बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग और आरोपी के आपराधिक मामलों की सूची भी सौंपी है। बसंत यादव ने कहा कि धमकी के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed