फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies in road accident after truck collides with bike in Ghazipur

ट्रक ने छीन ली जिंदगी: खाद लेने जा रहे युवक की बाइक में मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत; ट्रक चालक भागा

Sat, 08 Aug 2026 09:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 08 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

Ghazipur News: खाद लेने सैदपुर जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक की जान चली गई। उधर, चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth dies in road accident after truck collides with bike in Ghazipur
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में सैदपुर क्षेत्र के मीरपुर के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक कृषि कार्य के लिए खाद लेने सैदपुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर खड़ा कर भाग गया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवचंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बहादुर पाल पुत्र चन्द्रमा पाल शनिवार की सुबह अपने घर से सैदपुर बाजार में कृषि कार्य के लिए खाद लेने आ रहा था। जैसे ही वह मीरपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; उजड़ गया पूरा परिवार: 10 साल पहले पिता को खोया, अब सांड के हमले में मां और इकलौते बेटे की भी मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घायल युवक को उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। 

ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बहादुर तीन भाई सुनील, बहादुर और सतीश में बीच का था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिता चन्द्रमा पाल खेती-किसानी करते हैं, जबकि मां आशा देवी गृहणी हैं। बेटे के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed