{"_id":"6988eede3bc7f5dc6e0deef3","slug":"passengers-wait-for-trains-under-the-open-sky-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146895-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: खुले आसमान के नीचे ट्रेनों का इंतजार करते हैं यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: खुले आसमान के नीचे ट्रेनों का इंतजार करते हैं यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। इसके कारण यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को होती है। रेलवे स्टेशन पर रोज 1500 यात्री यात्री आते-जाते हैं।
वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। इस बात की गवाही इस बात से मिलती है कि यहां पर यात्री प्रतीक्षालय ही नहीं है। रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म हैं। दोनों प्लेटफार्म पर यात्री प्रतीक्षालय की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण जाड़े के मौसम में खुले में प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों को सर्द हवाओं के थपेड़े झेलने पड़ते हैं।
इसी तरह गर्मी में लू व धूप की तपिश झेलने को यात्री मजबूर होते हैं। रेलवे स्टेशन पर 15 से 20 गांवों के लोग यात्रा करने के लिए आते हैं। यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण कभी-कभी प्लेटफार्मों पर बेंच की कमी पड़ जाती है। ऐसे में यात्रियों को यात्री प्रतीक्षालय की कमी महसूस होती है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
Trending Videos