{"_id":"6ac54893b948337935068eb9","slug":"road-construction-begins-on-the-kalupur-patkaniya-route-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161645-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर सड़क का निर्माण शुरू
कालूपुर-पटकनियां मार्ग पर ड़ाली गई गिट्टी। स्रोत- पाठक
Link Copied
सुहवल। क्षेत्र के कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला के 26 अगस्त के अंक में पेज नंबर दो पर जलभराव वाली सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया। विभाग की ओर से कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर सड़क निर्माण को गिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
करीब पांच किलोमीटर लंबे कालूपुर-पटकनिया मार्ग पर कई स्थानों पर लंबे समय से जलभराव और गहरे गड्ढे बने हुए थे। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गई थी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की बदहाली के कारण आए दिन बाइक सवार और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलभराव वाली सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया था। वहीं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि संबंधित मार्ग पर गिट्टी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सड़क को चलने योग्य तैयार करा दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में सुगमता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।