{"_id":"6ac548e2f72cafd60604ce35","slug":"the-pataliputra-lokmanya-tilak-express-train-stopped-at-gahmar-station-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-161652-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गहमर स्टेशन पर रुकी पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गहमर स्टेशन पर रुकी पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन
सेवराई/गहमर। दानापुर रेल मंडल के तहत रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12142/12141 पाटलिपुत्र से पटना के बीच चलने वाली पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मंगलवार को ठहराव हुआ। बिहार के नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अतिथियों के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर 12.44 बजे से 26 मिनट की देरी से 1.10 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव होने से ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। गांव समेत क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों को मुंबई तथा बिहार की यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन के ठहराव से आसपास के करीब 20 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यात्रियों को पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए बक्सर या अन्य दूर-दराज के स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे खासकर व्यवसायियों और दूर-दराज पढ़ाई करने वाले छात्रों को समय की बड़ी बचत होगी। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि गहमर स्टेशन को क्षेत्र के प्रमुख कनेक्टिविटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस मौके पर पर हेराम सिंह, एडोवोकेट धीरेंद्र सिंह, श्रीराम पांडेय, अमित सिंह, ग्राम प्रधान बलवंत सिंह आदि लोगो ने सांसद को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।