सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Security Recruitment Camp for Youth to Begin in the District on the 23rd

Ghazipur News: युवाओं के लिए जिले में 23 से लगेगा सुरक्षा भर्ती शिविर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Security Recruitment Camp for Youth to Begin in the District on the 23rd
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका सामने आया है। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार की ओर से जानकारी दी गई है कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में विभिन्न विकास खंडों पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
Trending Videos

एसडीएम ने बताया कि कासिमाबाद ब्लॉक में 23 और 24 मार्च को तथा मरदह ब्लॉक में 25 और 26 मार्च को भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी ब्लॉक में पहुंचकर साक्षात्कार दे सकते हैं। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि इस भर्ती के तहत सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जाएगा, जहां एक माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। सुरक्षा सैनिक पद के लिए हाईस्कूल और सुपरवाइजर के लिए इंटर पास योग्यता अनिवार्य है। साथ ही निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed