सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SOG picked up the youth

Ghazipur News: एसओजी ने युवक को उठाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
SOG picked up the youth
विज्ञापन
मनिहारी। खाता खुलवाकर सट्टेबाजी और अवैध लेनदेन के मामले में मंगलवार को एसओजी टीम ने शादियाबाद थाना क्षेत्र के छोटी जंगीपुर गांव में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos


शादियाबाद प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि छोटी जंगीपुर गांव का एक युवक ग्रामीणों को आसान कमाई का लालच देकर उनके खाते खुलवाता था और उन्हीं खातों में अवैध रूप से बड़ी रकम मंगवाता था। आरोप है कि मोटी रकम आने के बाद वह खाता धारकों को कुछ रुपये देकर शेष पैसे अपने नेटवर्क को सौंप देता था। गांव का ही एक व्यक्ति जब बैंक पहुंचा तो खाते से लगभग 20 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन देखकर हैरान हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस व एसओजी टीम सक्रिय हुई और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed