फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The annual Shri Chitragupta Puja celebration will be held on the 10th.

Ghazipur News: दस को मनेगा श्री चित्रगुप्त पूजन का वार्षिक समारोह

Mon, 19 Oct 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The annual Shri Chitragupta Puja celebration will be held on the 10th.
शहर के ददरीघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बैठक करते श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा के सदस
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट की ओर से इस वर्ष श्री चित्रगुप्त पूजन का वार्षिक समारोह 10 नवंबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें सार्वजनिक पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजन की तैयारियां पिछले 15 दिनों से चल रही हैं। मंदिर परिसर में रंगाई-पुताई सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में संस्था की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से वार्षिक पूजन समारोह करने का निर्णय लिया गया। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 नवंबर को शाम चार बजे से मंदिर परिसर में सार्वजनिक पूजन होगा। शाम छह बजे महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed